जालंधर ब्रीज: लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, खड़गा कोर ने आज खड़गा स्टेडियम, अंबाला कैंट से ‘अंबाला इंटीग्रिटी रन’ को हरी झंडी दिखाई, जिसका आयोजन ऑलिव ग्रीन इंटरनेशनल स्कूल द्वारा किया गया था। इस दौड़ द्वारा भारतीय सशस्त्र बलों की प्रतिबद्धता का सम्मान करते हुए और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया गया।

इस रन में सेवारत सैनिकों, दिग्गजों और स्थानीय लोगों सहित स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एकता और एकजुटता का प्रदर्शन किया। इस सामूहिक प्रयास का उद्देश्य युवा पीढ़ी को प्रेरित करना है।
यह दौड़ सशस्त्र बलों के समर्पण और सेवा के लिए जनता के आभार को दर्शाती है।

More Stories
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया
50000 रुपए रिश्वत की मांग करने वाला सरपंच विजीलैंस ब्यूरो ने किया काबू