जालंधर ब्रीज: आज भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी, महान विचारक और हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म दिवस स्थानीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर दीनदयाल उपाध्याय भवन में मनाया गया इस मौके पर आए हुए सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को याद करके मनाया । इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री,राकेश राठौर, पूर्व विधायक एवं मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक,कृष्णदेव भंडारी, सरबजीत मक्कड़ ,पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, रमेश शर्मा, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, अमरजीत सिंह गोल्डी, उपस्थित थे इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि आज अगर भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है तो उसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का बहुत बड़ा योगदान है ।
राकेश राठौर ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बताए हुए मार्ग पर चलकर और उनके दिए गए प्रेरणा स्रोतों से शिक्षा लेकर आगे बढ़ना चाहिए मनोरंजन कालिया ने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी भारत देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है तो यह सब उनका ही योगदान है कृष्ण देव भंडारी ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को बताया जी आज भारतीय जनता पार्टी का जितना भी विस्तार और विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनी है तो यह सब पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बताए गए मार्ग पर चलकर ही संभव हो पाया है इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, अश्विनी भंडारी, गुरविंदर सिंह लांबा, जिला सचिव, अमित भाटिया ,अश्विनी अटवाल ,योगेश मल्होत्रा, लकी वर्मा, अनु शर्मा, मीनू शर्मा, विजय चड्ढा ,अनुज शारदा,व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया