जालंधर ब्रीज: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को लेकर किसानों द्वारा व्यक्त की गई चिंताओं और मुआवजे के लंबित मामलों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
आज स्थानीय सर्किट हाउस में दोआबा क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं से प्रभावित किसानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
बैठक के दौरान जिसमें नकोदर से विधायक इंदरजीत कौर मान, डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल, चेयरमैन राजविंदर कौर थियाडा भी मौजूद थे, कैबिनेट मंत्री ने कहा कि किसानों के भूमि अधिग्रहण मामलों में मुआवजे में अंतर और पानी के संदूषण की शंका को दूर करने के लिए आपसी सहमति से तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने किसानों के दिल्ली-कटरा, अमृतसर-बठिंडा और जालंधर रिंग रोड परियोजनाओं के संबंध में डिवीज़नल कमिश्नर के पास लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने का भी निर्देश दिया।
किसानों द्वारा पानी के प्राकृतिक प्रवाह में रुकावट को लेकर उठाये गये मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन ने पहले ही संबंधित एस.डी.एम के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई गई है, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, ड्रेनेज विभाग के अधिकारी भी शामिल है।उन्होंने कहा कि समिति संबंधित किसानों से बात कर उनकी चिंताओं का समाधान करे और जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था की जायेगी।
बैठक में नकोदर की विधायक इंदरजीत कौर मान, डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर, एसडीएम, राजस्व विभाग के अधिकारी और किसानों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया