जालंधर ब्रीज: सर्दी बढऩे के मद्देनजऱ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के दसवीं तक के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और प्राईवेट स्कूल 8 से 14 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। यहाँ जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने खऱाब मौसम पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि इससे बच्चों के स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों के हित में यह आदेश ज़रूरी है, और स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार समाज के हरेक वर्ग के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

More Stories
गोल्डन एज सीनियर सिटिजन एसोसिएशन का मासिक मिलन समारोह हर्षोल्लास से आयोजित
विजिलेंस ब्यूरो ने निजी पासपोर्ट एजेंट को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
टकसाली अकाली नेता रणतेज सिंह पोवार आप में हुए शामिल,सीएम मान ने रणतेज सिंह का पार्टी में किया स्वागत