फोटो – बीसीसीआई
जालंधर ब्रीज:( बीसीसीआई ) तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा, आलराउंडर क्रुणाल पंड्या और बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में होने वाली तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के लिये शुक्रवार को भारतीय टीम में चुना गया। एकदिवसीय श्रृंखला 23 मार्च से शुरू होगी। तीनों मैच पुणे में खेले जाएंगे।
आल इंडिया सीनियर सिलेक्शन समिति द्वारा चुनी गयी भारत की एकदिवसीय टीम- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर।

More Stories
बीआरपीएल द्वारा पहला महिला क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित
केंद्र सरकार ने बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 3,324 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की
एम्स गुवाहाटी अध्यक्ष ने राज्यपाल को भेंट की सड़क सुरक्षा पर आधारित पुस्तक