जालंधर ब्रीज: 12 विंग, वायु सेना स्टेशन चंडीगढ़ ने “स्वयं और समाज के लिए योग” विषय पर 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया । इस उपलक्ष में वायु योद्धाओं और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा योग का अभ्यास किया गया। योग प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षित वायु योद्धाओं ने अपनी विशेषज्ञता के साथ सामान्य योग प्रोटोकॉल अनुक्रम का पालन करते हुए सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया।
स्टेशन के योग प्रशिक्षक ने योग अभ्यास के महत्व और स्वास्थ्य लाभों पर एक परिचयात्मक भाषण दिया। इस कार्यक्रम में विभिन्न यौगिक क्रियाएं, ध्यान अभ्यास, संकल्प, प्रार्थना और योग प्रदर्शन शामिल थे। स्टेशन कर्मियों की पूरे मन से भागीदारी ने इस आयोजन को बेहद सफल बनाया।

More Stories
जापान यात्रा में भारतीय राजदूत और प्रतिष्ठित हिंदी विद्वानों से मिले डॉ. संजय
विजिलेंस ब्यूरो ने एएसआई को 80,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया
अमृतसर में एम-16 राइफल, दो जिगाना पिस्तौल सहित 10 अत्याधुनिक हथियार बरामद; चार काबू