मिजोरम विश्वविद्यालय में सड़क सुरक्षा एवं जनस्वास्थ्य पर व्याख्यान, राज्यपाल को भेंट की पुस्तकें
जालंधर ब्रीज: देहरादून। सड़क सुरक्षा जागरूकता और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में अपने 25 वर्षों के सतत मिशन के अंतर्गत पद्म श्री से सम्मानित प्रो. डॉ. बी. के. एस. संजय ने मिजोरम विश्वविद्यालय में एक विशेष व्याख्यान दिया। अपने संबोधन में उन्होंने सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता, दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा जनस्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर उन्होंने मिजोरम के राज्यपाल जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. विजय कुमार सिंह से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें अपनी पुस्तकों की प्रति भेंट की। राज्यपाल ने सड़क सुरक्षा एवं जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में डॉ. संजय द्वारा किए जा रहे दीर्घकालीन प्रयासों की सराहना की और इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। व्याख्यान के दौरान डॉ. संजय ने युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और समाज में इसके संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।


More Stories
होली के पावन अवसर पर संदेश पद्म श्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी
इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स की पंचकूला शाखा का उद्घाटन
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन