जालंधर ब्रीज: आम आदमी पार्टी(आप) के वरिष्ठ नेता और पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने चीन के मुद्दे को लेकर संसद में भाजपा सरकार को घेरा। चड्ढा ने राज्यसभा में सीमा पर चीनी सेना की लगातार घुसपैठ और एम्स से डेटा चोरी के मुद्दे को राज्यसभा में उठाया और सरकार से कई तीखे सवाल किए।
चड्ढा ने मंगलवार को संसद में कहा कि अभी कुछ दिन पहले एम्स में बड़े पैमाने पर डेटा चोरी की घटना सामने आई है, जहां शीर्ष नेताओं, जजों, अधिकारियों समेत कई लोगों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड रखे हुए हैं। इस मामले की एफआईआर में कहा गया था कि ये डेटा चोरी चीन ने किया है। उन्होंने सवाल किया कि भारत सरकार इसे लेकर क्या कर रही है इसका जवाब दे।
चड्ढा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारत सरकार को बहुत अच्छी सलाह दी थी कि भारत को चीन के साथ अपना सारा व्यापार बंद कर उसे आर्थिक झटका देना चाहिए। लेकिन सदन में उनकी यह मांग उठाने पर मेरा माइक बंद कर दिया गया।
सदन में अपना सवाल पूरा नहीं करने के बाद राघव चड्ढा ने ट्वीट कर पूछा कि संसद में अरविंद केजरीवाल की जायज मांग उठाने पर मेरा माइक्रोफोन क्यों बंद कर दिया गया?
उन्होंने कहा कि चीनी सेना बार-बार भारत की सीमा पर हमारे जवानों से उलझती है। लेकिन हर बार भारतीय सेना मजबूती से चीनी सेना को सीमा से खदेड़ देती है। इसलिए चीन के साथ व्यापार बंद कर उसे आर्थिक झटका देने का यह सही समय है।

More Stories
वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 17,651 महिलाओं को निःशुल्क सहायता: डॉ. बलजीत कौर
पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेडों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान