
जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार की सिफारिशों पर पंजाब के राज्यपाल द्वारा नागरिक की जान बचाने के लिए असाधारण साहस दिखाने वाले सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) सुभाष चंद्र को मुख्यमंत्री रक्षक पदक अवॉर्ड देने का एलान किया गया है। पंजाब के राज्यपाल ने ए.आई.जी. काउन्टर इंटेलिजेंस जालंधर ज़ोन हरकमल प्रीत सिंह खाख समेत आठ अधिकारियों के नामों का ऐलान भी किया, जिनको ड्यूटी के प्रति उत्कृष्ट सेवा के लिए मुख्यमंत्री मैडल के साथ सम्मानित किया जायेगा।
ड्यूटी के प्रति उत्कृष्ट सेवा के लिए मुख्यमंत्री मैडल के लिए चुने गए बाकी अधिकारियों /कर्मचारियों में डीएसपी सिटी बठिंडा गुरजीत सिंह, डीएसपी एस.एस.ओ.सी. अमृतसर हरविन्दरपाल सिंह, डीएसपी एस.एस.ओ.सी. एस.ए.एस. नगर गुरचरन सिंह, डीएसपी एस.टी.एफ बॉर्डर रेंज अमृतसर अरुन शर्मा, इंस्पेक्टर बिन्दरजीत सिंह, एस.टी.एफ. से एएसआई (एल.आर.) कश्मीर सिंह और एएसआई पवन कुमार शामिल हैं।
इसके साथ ही पंजाब सरकार द्वारा कोविड-19 के दौरान शानदार ड्यूटी निभाने के लिए ए.डी.सी.पी. लुधियाना रुपिन्दर कौर सरा समेत 13 पंजाब पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देने का ऐलान किया गया है। प्रमाण पत्र के लिए चुने गए बाकी अधिकारियों/कर्मचारियों में एस.एच.ओ. पुलिस थाना वल्लाह अमृतसर संजीव कुमार, एच.सी. सुखजिन्दर कौर (अमृतसर), एस.आई. गुरमेल सिंह (बरनाला), एस.आई मनदीप सलगोत्रा, एस.आई हरविन्दर कौर (फरीदकोट), इंस्पेक्टर गुरदीप कौर (इंचार्ज महिला सैल फतेहगढ़ साहिब), ए.एस.आई. कासम अली (श्री मुक्तसर साहिब), ए.एस.आई. बिक्कर सिंह (मोगा), सीनियर कांस्टेबल सुखजिन्दर पाल सिंह (मोगा), एच.सी. हरीश वर्मा (पीएपी) और कांस्टेबल पटेल (पीएपी) शामिल हैं।
डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी), पंजाब दिनकर गुप्ता ने पुरुस्कार हासिल करने वालों को बधाई देते हुए इन अधिकारियों/कर्मचारियों की सेवा को मान्यता देने के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यताएं पुलिस फोर्स को और ज्य़ादा समर्पण और तनदेही के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
More Stories
अपराध रोकने संबधी पहलों को और मज़बूत करने और नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस गंभीर
अंगदान समारोह: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हवलदार नरेश और उनके परिवार को उनके ब्रेन डेड बेटे के अंगदान के नेक कार्य के लिए सम्मानित किया
पंजाब मे 2027 को भाजपा की सरकार बनती और बढ़ती लोकप्रियता देख आप भगवंत मान सरकार बौखलाई-के.डी भंडारी