जालंधर ब्रीज: पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल स्वयं खेतों में जाकर गिरदावरी की देख-रेख कर रहे हैं। पिछले दिनों बेमौसमी बारिश के कारण किसानों की ख़राब हुई फ़सल का मुआवज़ा देने के लिए हालाँकि मुख्यमंत्री भगवंत मान ऐलान कर चुके हैं परन्तु किसी किसान के साथ गिरदावरी में कोई बेइन्साफ़ी न हो, इसलिए धालीवाल गिरदावरी अपने सामने करवा रहे हैं।
धालीवाल ने बताया कि उनकी कोशिश है कि हर प्रभावित किसान को बनता मुआवज़ा मिले परन्तु यदि गिरदावरी के मौके पर किसी भी किसान के साथ कोई बेइन्साफ़ी या धक्का होता है तो वह किसान 9309388088 नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। इस नंबर पर वट्टसऐप के ज़रिये शिकायत की जा सकती है।
कृषि मंत्री ने बताया कि इस नंबर पर दर्ज करवाई शिकायत को गंभीरता से लिया जायेगा और तुरंत कार्रवाई की जायेगी। धालीवाल ने कहा कि वैसाखी पर किसानों को ख़राब फ़सल का मुआवज़ा देने संबंधी मुख्यमंत्री भगवंत मान के वायदे को पूरा किया जायेगा।

More Stories
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस: स्वास्थ्य मंत्री ने रक्तदाताओं, एनजीओज़ और ब्लड सेंटरों को किया सम्मानित
वाइल्ड लाइफ सप्ताह के अंतर्गत छतबीड़ जू में बर्ड वॉक आयोजित
दिव्यांग व्यक्तियों का सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पंजाब सरकार की प्राथमिकता; अब तक करीब 255 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर