जालंधर ब्रीज: कृषि व किसान कल्याण विभाग की ओर से समय-समय पर अलग-अलग कैंपों के माध्यम से किसानों को इनपुट्स खरीदने के समय बिल अनिवार्य लेने संबंधी जागरुक किया जाता है। इसके साथ ही विभाग की ओर से खाद, बीज व कीड़े मार दवाई विक्रेताओं की क्वालिटी कंट्रोल के अंतर्गत चैकिंग की जाती है व सैंपल भी भरे जाते हैं। मुख्य कृषि अधिकारी होशियारपुर डा. रमिंदर सिंह की ओर से जिले के समूह इनपुट्स डीलरों को कोई भी खाद, बीज या कीड़ेमार दवाईयों के साथ किसी भी तरह की टैगिंग करने से गुरेज करने को कहा गया है। उन्होंने किसानों को मानक खाद, बीज, कीड़ेमार दवाईयों की सप्लाई यकीनी बनाने की बात कही।
इसी कड़ी के अंतर्गत उन्होंने समूह किसानों को अपील की कि वे कृषि संबंधी कोई भी इनपुट खरीदने के समय डीलर से इसका बिल लेना यकीनी बनाएं क्योंकि बिल देना जहां डीलर के लिए अनिवार्य है, उसकी के साथ ही यह हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि यदि कोई कृषि इनपुट डीलर की ओर से किसी तरह की टैगिंग किए जाने संबंधी मामला पाया गया तो उसके विरुद्ध बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया