
जालंधर ब्रीज: इस वित्तीय वर्ष गिरावट के बाद भारती अर्थव्यवस्था में सशक्त तेज़ी आने की संभावना है,वित्तीय वर्ष 2020 में सकल घरेलू उत्पादन (जीडीपी) की वास्तविक दर 8.5 प्रतिशत रह सकती है। यह अनुमान एस-एण्ड-पी ग्लोबल रेटिंग ने लगाया है तथा भारत की सौवरेन रेटिंग को ‘बीबीबी’ के न्यूनतम निवेश ग्रेड पर बरकरार रखा है।लम्बे समय की रेटिंग संबंधी अनुमान स्थिर है।रेटिंग एजेन्सी ने यह भी कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था व इस की वत्तीय स्थिति स्थिर रहेगी तथा 2021 से परिस्थितियों में सुधार होना प्रारभ हो जाएगा।विश्वस्तरीय रेटिंग एजेन्सी अनुसार यह स्थिर अनुमान हमारी उस आशानुसार है कि कोविड-19 महामारी के उन्मूलन के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार आएगा तथा देश समस्त विश्व में अपनी मज़बूत स्थिति को कायम रखेगा।भारत के दीर्घकालीन विकास में अपना विश्वास प्रकट करते हुए एजेन्सी ने कहा कि वर्ष 2019 के संसदीय चुनावों में वर्तमान सरकार के पक्ष में बहुत सशक्त जनादेश आया था, जिसके कारण उस को और सुधार करने के लिए राजनीतिक समर्थन मिलेगा परन्तु उन सुधारों को क्रियान्वित करना प्रमुख होगा।भारत के स्वस्थ नागरिक व प्रतियोगी इकाई श्रम लागतों सहित संरचनात्मक रुझानों जैसे अन्य कई तथ्य इस सरकार के पक्ष में भुगत रहे ह।
भारत सरकार ने विगत मई माह में अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने हेतु ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ के अंतर्गत कई घोषणाएं की थीं।इन घोषणाओं के संदर्भ में इस विश्व-स्तरीय रेटिंग एजेन्सी ने कहा कि ये प्रोत्साहन सुधार दीर्घकालीन आर्थिक बढ़ोतरी में सहायक होंगे।परन्तु इसके साथ ही उसने यह चेतावनी भी दी है कि कारपोरेट टैक्स कटौतियां व इस वर्ष अत्यधिक कमज़ोर आर्थिक गतिविधियों के कारणआयों में कमी आएगी तथा इससे सरकार की वित्तीय स्थिति कमज़ोर होगी।
एजेन्सी के अनुसार एक बार अर्थव्यवस्था में सुधार होने के बाद् भारत की ऋण स्टॉक की स्थिरता निर्धारित करना सरकार की अपने फ़ाईनांसज संगठित करने की योग्यता पर निर्भर करेगा।भारत संबंधी ये रेटिंग्स देश के औसत से ऊपर वास्तविक सकल घरेलु उत्पादन वृद्धि, विश्व में देश की सशक्त स्थिति तथा धन की विकसित हो रही स्थापनाओं को प्रतिबिंबित करती हैं।
एस-एण्ढ-पी ग्लोबल रेटिंग्स ने भारत संबंधी दृढ़तापूर्वक अपनी दीर्घकालिक ‘बीबीबी’ तथा अल्पकालिक ‘ए-3’ (A-3) अनपूछी विदेशी व स्थानीय मुद्रा सौवरेन क्रैडिट रेटिंग्स दी हैं।
More Stories
विजीलैंस ब्यूरो ने जायदाद रजिस्ट्री घोटाले में राजस्व अधिकारियों और एजेंटों के गठजोड़ का किया पर्दाफाश
भारत के हथकरघा: विरासत बुन रहे हैं, भविष्य को सशक्त बना रहे हैं
प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो चंडीगढ़ ने पानीपत में सरकार और स्थानीय पत्रकारों के बीच एक मीडिया कार्यशाला “वार्तालाप” का आयोजन किया