March 2, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

डब्ल्यूएनसी से नौसेना के अतिरिक्त कर्मियों को प्रधानमंत्री कोविड केयर अस्पताल (धनवंतरी), अहमदाबाद में तैनात किया गया

Share news

जालंधर ब्रीज: कोविड महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई का डटकर मुकाबले करने और कुशल मैनपावर क्षमता बढ़ाने के लिए पश्चिमी नौसेना कमान (डब्ल्यूएनसी) से 41 नौसैनिक की एक टुकड़ी, जिसमें चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग अधिकारी, पैरामेडिक्स और सहयोगी स्टाफ शामिल हैं को प्रधानमंत्री कोविड केयर अस्पताल (धनवंतरी), अहमदाबाद में 06 मई, 2021 को तैनात किया गया। यह 29 अप्रैल, 2021 को अस्पताल में तैनात 57 नौसेना चिकत्सा टीम से अलग है। टीम को दो महीने  के लिए तैनात किया जा रहा है। यह टीम कोविड रोगियों को इलाज और देखभाल में अस्पताल प्रशासन की मदद करेगी।


Share news