जालंधर ब्रीज: भारतीय निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार लोक सभा चुनाव- 2024 के मद्देनजर वोटरों में वोट डालने, ई.वी.एम व वी.वी. पैट संबंधी जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से ‘स्वीप वोटर जागरुकता वैन’ को आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) बलराज सिंह ने हरी झंडी दिखा रवाना किया।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि यह जागरुकता वैन जिले में आरंभ स्वीप गतिविधियों का हिस्सा है जो कि जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रों को कवर करेगी और वोटरों को वोटर हैल्प लाइन-1950 व ई.वी.एम व वी.वी.पैट की कार्यप्रणाली व इसके प्रयोग के बारे में विस्तार से जानकारी देगी। उन्होंने बताया कि इस जागरुकता वैन का उद्देश्य वोटरों खासकर नौजवान वर्ग को चुनाव प्रक्रिया के बारे में जागरुक करना है।
उन्होंने बताया कि इस जागरुकता वैन को आज विधान सभा क्षेत्र शाम चौरासी के लिए रवाना किया गया, इसके बाद यह अन्य विधान सभा क्षेत्रों में जाकर भी वोटरों को जागरुक करेगी। इस मौके पर चुनाव कानूनगो हरप्रीत कौर, लखबीर सिंह, मेघा मेहता, राजन मोंगा, मास्टर ट्रेनर हरप्रीत, स्वीप नोडल अधिकारी शाम चौरासी जतिंदर सिंह, स्वीप नोडल अधिकारी होशियारपुर राकेश कुमार, रोशन लाल, मनिंदर, राजीव शर्मा, अंकुर शर्मा, मनोज दत्ता भी मौजूद थे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित