जालंधर ब्रीज: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदावर भगवंत मान ने विधानसभा क्षेत्र धूरी से शनिवार को नामांकन पत्र दाखि़ल किया। इस मौके पर मान के साथ उनकी माता हरपाल कौर उपस्थित थीं। नामांकन दाखिल करने जाने से पहले भगवंत मान ने अपनी माता से आशीर्वाद लिया और उनकी माता ने मुंह मीठा कराकर उन्हें आशीर्वाद दिया। नामजदगी फार्म भरते समय भगवंत मान के समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने उनका स्वागत किया और आम आदमी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए।
आप सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल ने भी भगवंत मान को नामज़दगी भरने के लिए शुभकामनाएं दी और रिकार्ड तोड़ वोटों के साथ जीत हासिल करने की कामना की। जिक्रयोग्य है कि भगवंत मान मौजूदा समय में लोक सभा हलका संगरूर से आम आदमी पार्टी के एकलौता सांसद हैं और पार्टी के प्रदेश प्रधान भी हैं।
विधान सभा हलका धूरी के चुनावी अधिकारी के दफ्तर में नामज़दगी फार्म भरने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते भगवंत मान ने दावा किया, ‘‘हलका धूरी के लोगों ने हमेशा ही मेरे सिर पर हाथ रखा है। जैसे वह पहले प्यार देते रहे हैं, इसी तरह अब भी सहयोग करेंगे। मुझे उम्मीद है कि लोग आम आदमी पार्टी को वोट डाल कर सबसे अधिक वोटों के फर्क के साथ जिताएंगे।’’
मान ने कहा कि आने वाले दिन में वह लोक सभा मैंबर के तौर पर किए काम, खर्च किए पैसा और संसद में किए काम का हिसाब लोगों की कचिहरी में रखेंगे। जिससे सबको पता लग सके कि एमपी कोटे में से धूरी क्षेत्र में कितने पैसे लगे हैं। विरोधियों को निशाने पर लेते हुए मान ने कहा कि विरोधियों का काम ही दोष लगाना होता है।
भगवंत मान ने ट्वीट पर जानकारी सांझी करते कहा, ‘‘नामज़दगी फार्म भरते समय सतगुरू की कृपा और माता जी का आशीर्वाद लिया… देश के महान शहीदों और बाबा साहिब जी के सपनों का पंजाब बनाने की सोच ध्यान में रखते हुए धूरी में नामजदगी पत्र दाखि़ल किया।’’ इस समय भगवंत मान के साथ ‘आप’ नेता अशोक कुमार सिंगला (लक्खा), दलबीर सिंह ढिल्लों उपस्थित थे।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया