February 25, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

लुधियाना पश्चिम में ‘आप’ यूथ विंग का शक्ति प्रदर्शन, 500 से ज्यादा गाड़ियों के काफिले के साथ निकाली कार रैली

Share news

जालंधर ब्रीज: आम आदमी पार्टी की यूथ विंग ने लुधियाना पश्चिम में पार्टी उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के समर्थन में एक बेहद शक्तिशाली प्रदर्शन किया। यह आयोजन पंजाब यूथ विंग के अध्यक्ष व विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा और पार्टी के युवा नेता परमिंदर सिंह गोल्डी की अध्यक्षता में किया गया।

इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं ने लुधियाना पश्चिम के विभिन्न इलाकों से कार रैली निकाली, जिसमें स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस रैली के माध्यम से आप समर्थकों ने क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे संजीव अरोड़ा को भारी मतों से विजयी बनाएं।

रैली की खास बात यह रही कि इसमें 500 से अधिक गाड़ियों का काफिला था। इन गाड़ियों को 20-20 के ग्रुप में बांटा गया और लुधियाना पश्चिम के प्रमुख बाजारों और क्षेत्रों से होते हुए कार रैली के रूप में प्रदर्शन किया गया। इससे न सिर्फ आम आदमी पार्टी की क्षेत्र में सक्रियता दिखाई दी बल्कि स्थानीय निवासियों के बीच पार्टी के उम्मीदवार के लिए समर्थन भी स्पष्ट रूप से नजर आया।

इस प्रदर्शन के दौरान युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से देखने लायक रही। आप यूथ विंग की यह पहल चुनावी माहौल में नया उत्साह लेकर आई है और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी इसे एक मेगा शो के रूप में पेश किया।


Share news