जालंधर ब्रीज: जालंधर नगर निगम में आम आदमी पार्टी (आप) का मेयर बनने का रास्ता साफ हो चुका है। सोमवार को कांग्रेस भाजपा और दो निर्दलीय समेत पांच पार्षद पार्टी में शामिल हुए जिसके बाद अब नगर निगम में आम आदमी पार्टी ने बहुमत के जादुई आंकड़े को छू लिया।

आप नेताओं एवं कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, डॉ रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत की उपस्थिति में पांचों काउंसलर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। अब नगर निगम में आम आदमी पार्टी के कुल 43 पार्षद हो गए हैं और मेयर बनाने के लिए भी इतने ही पार्षदों की जरूरत होती है।
जालंधर के वार्ड नंबर- 47 से कांग्रेसी काउंसलर मनमीत कौर और वार्ड नंबर – 65 से कांग्रेसी काउंसलर परवीन वासन पार्टी में शामिल हुए। वहीं वार्ड नंबर- 63 से भाजपा काउंसलर सुलेखा आम आदमी पार्टी में शामिल हुई। दो आजाद पार्षद वार्ड नंबर- 46 के काउंसलर तरसेम सिंह और वार्ड नंबर- 81 से आजाद काउंसलर सीमा भी आप में शामिल हुए।

पांचों पार्षद औपचारिक तौर पर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और पार्टी को निगम में पूर्ण समर्थन का भरोसा दिया।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया