जालंधर ब्रीज: आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने सभी 117 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने अपने शेष बचे चार उम्मीदवारों के नामों की 12वीं सूची जारी की है ,जिसके बाद “आप” के उम्मीदवारों की गिनती 117 हो गई है।
शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार, पार्टी के पंजाब प्रधान और सांसद भगवंत मान व दिल्ली से विधायक एवं पंजाब मामलों के प्रभारी जरनैल सिंह ने सूची जारी की । जारी की गई सूची के अनुसार पार्टी ने सुजानपुर हल्का से अमीता सिंह मंटो को चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि खडूर साहिब से मनजिंदर सिंह लालपुरा, हल्का दाखा से के.एन.एस. कंग और लहरा से बरिंदर कुमार गोयल को उम्मीदवार बनाया है।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित