जालंधर ब्रीज: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने आज 10 जोन और 35 जिले के लिए यूथ और महिला विंग के इंचार्जों की नियुक्ति की है। ये नियुक्तियां 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए की गई है।
पंजाब आप के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि ये नियुक्तियां पंजाब में आम आदमी पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करेगी एवं पार्टी को 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए मजबूती से तैयार करने में मदद करेंगी।
उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी की नवनियुक्त महिला टीम विविध शैक्षणिक योग्यता और प्रेरक पेशेवर पृष्ठभूमि के मिश्रण का प्रतिनिधित्व करती है। टीम में 2 पीएचडी धारक, 13 स्नातकोत्तर और 12 व्यवसायी महिला शामिल हैं। साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों की महिलाएं जिसमें शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता से लेकर उद्यमी और गृहिणियां भी शामिल हैं। यह विविधता समाज के सभी वर्गों से सक्षम महिलाओं को राजनीति और सार्वजनिक सेवा में सार्थक योगदान देने के लिए एक मंच प्रदान करने की आप की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
अरोड़ा ने जोर देकर कहा कि आम आदमी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो युवाओं और महिलाओं को राजनीति में सक्रिय रूप से भाग लेकर पंजाब के विकास में अपना योगदान देने के अवसर प्रदान करती है।
उन्होंने ट्वीट किर लिखा, ”आम आदमी पार्टी युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। ये नियुक्तियां हमारे संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेंगी और जमीन पर बेहतर सार्वजनिक संपर्क सुनिश्चित करेंगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी पंजाब के लोगों से किए गए अपने वादों को पूरा करने के लिए लगन और समर्पण के साथ काम कर रही है। यह नियुक्तियां भी पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

More Stories
नगर निगम की हाउस मीटिंग से पहले भाजपा पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक
धर्मवीर गांधी द्वारा पंजाब सरकार के धार्मिक कार्यक्रमों को ‘आडंबर’ कहना दुर्भाग्यपूर्ण, इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है: दीपक बाली
लोक एवं जनजातीय कला हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान: पद्मश्री प्रो. डॉ. संजय