June 15, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले में न्याय की मांग को लेकर आप ने सोमवार को भी एमसी ऑफिस के सामने विरोध प्रदर्शन किया

Share news

जालंधर ब्रीज: आम आदमी पार्टी(आप) चंडीगढ़ ने सोमवार को एक बार फिर मेयर चुनाव में हुई धांधली के खिलाफ विरोध किया और कहा कि इस मामले में न्याय मिलने तक पार्टी भूख हड़ताल और विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी।

चंडीगढ़ पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं पर एक बार फिर बल प्रयोग किया और प्रदर्शन खत्म कराने के लिए आप नेताओं को हिरासत में ले लिया। इसपर आप चंडीगढ़ के सह-प्रभारी डॉ. सनी अहलूवालिया ने कहा कि वे हमें डरा नहीं सकते। वे हमें हमारे लोकतंत्र और संविधान के लिए लड़ने से नहीं रोक सकते।

उन्होंने कहा कि हमने प्रशासन से अनुरोध किया है कि भूख हड़ताल करने वाले हमारे केवल 5 लोग (चार कार्यकर्ता और एक पार्षद) सेक्टर 17 में नगर निगम भवन के सामने बैठेंगे। ठंड के मौसम के कारण हमने उनके लिए एक तंबू और चटाई लगाई है। लेकिन प्रदर्शन कर रहे हमारे कार्यकर्ताओं को पुलिस रोक रही है। पुलिस वहां पांच लोगों को भी बैठने की इजाजत नहीं दे रही है। उन्होंने हमें विरोध करने से रोकने के लिए सौ लोगों को भेजा है क्योंकि वे जानते हैं कि हम जीतेंगे। आम आदमी पार्टी आंदोलन से पैदा हुई पार्टी हैं, इसलिए वे जानते हैं कि जब तक हम अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर लेते, जो कि भाजपा के धोखेबाज मेयर को हटाना और निष्पक्ष चुनाव कराना है, तब तक हम लड़ते रहेंगे। डॉ. अहलूवालिया ने कहा कि वह हमें जितना भी परेशान कर लें, पर हम अपना भूख हड़ताल और विरोध जारी रखेंगे।


Share news

You may have missed