जालंधर ब्रीज: जिला प्रशासन ने आज केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की महिला अधिकारियों की मोटरसाइकिल रैली का जालंधर पहुंचने पर स्वागत किया।
यहां जंग-ए-आजादी स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान डी.आई.जी. सीआरपीएफ गुरशक्ति सिंह सोढ़ी, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सी) मेजर अमित महाजन, सी.जे.एम. गगनदीप कौर व अन्य ने मोटरसाइकिल सवारों को सम्मानित किया।

‘नारी शक्ति’ उत्सव के तहत यह मोटरसाइकिल रैली 3 अक्तूबर को श्रीनगर से शुरू हुई और 31 अक्तूबर को एकता नगर (गुजरात) पहुंचेगी।इस रैली में 21 बैंड सदस्यों सहित कुल 84 महिला मोटरसाइकिल सवार अधिकारी भाग ले रहे है।
इस अवसर पर डी.आई.जी सीआरपीएफ गुरशक्ति सिंह सोढ़ी सी.आर.पी.एफ के गौरवपूर्ण इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह महिला रैली पूरे देश में महिला सशक्तिकरण का नारा बुलंद कर एकता की भावना प्रदर्शित कर रही है।
इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि देश के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है और महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित करेगा ।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए गंभीर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल रैली देश के कोने-कोने में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश पहुंचाने और लोगों में जागरूकता पैदा करने में सहायक होगी। विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव गगनदीप कौर ने भी निःशुल्क कानूनी सेवाओं के बारे में जानकारी दी।
इस उपरांत प्रशासन द्वारा लवप्रीत, ईशा, संजना, इश्मीत कौर, मोनिका, ख्वाहिश, पिंकी, संजना, जसप्रीत कौर, सेजलप्रीत कौर और खुशी सहित 11 लड़कियों को विभिन्न क्षेत्रों में उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा एस.डी.एम बलबीर राज, सहायक कमिश्नर गुरसिमरनजीत कौर, डी.पी.ओ. मनजिंदर सिंह और अन्य भी उपस्थित थे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित