February 10, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

आपकी पूंजी -आपका अधिकार” अभियान के तहत 05 दिसम्बर 2025 को शहीद भगतसिंह नगर एवं तरन तारण में विशाल शिविर

Share news

जालंधर ब्रीज: भारत सरकार, वित्त मंत्रालय, द्वारा जारी “आपकी पूंजी -आपका अधिकार” जन जागरण अभियान जो कि 1 अक्टूबर 2025 से 31 दिसम्बर 2025 तक चलाया गया है, जिसके तहत अग्रणी जिला प्रबंधको द्वारा सभी वित्तीय संस्थाओ से संपर्क करते हुए भारत सरकार एवं भारतीय रिज़र्व बैंक के दिशा निर्देशानुसार शिविर लगाये जा रहे है.

इसी के तहत शहीद भगतसिंह नगर एवं तरन तारन में विशाल शिविर का आयोजन 5 दिसम्बर 2025 को किया जायेगा जिसमे बैंक, बीमा ,पेंशन एवं म्युचुअल फंड विभागों के शीर्ष अधिकारियो द्वारा भाग लिया जायेगा.पंजाब नेशनल बैंक एवं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति पंजाब के उप महाप्रबंधक रामकिशोर मीना द्वारा बताया गया कि वित्त मंत्रालय द्वारा जारी “आपकी पूंजी -आपका अधिकार” जन जागरण अभियान के तहत अभी तक पंजाब के 18 जिलो में विशाल कैम्प लगाये जा चुके हैं एवं सांतवे चरण में शहीद भगतसिंह नगर एवं तरन तारन में विशाल शिविर का आयोजन किया जायेगा.

उन्होंने आगे बताया कि शहीद भगतसिंह नगर में 233958 खातो में 112.08 करोड़ एवं एवं तरन तारन में 268312 खातो में 82.31 करोड़ राशी बिना दावे के पड़ी हुई हैं.उन्होंने आगे बताया की बैंक में जमा राशि को यदि देय तिथि के तक प्राप्त नहीं किया गया हो तो या जमा खातो में लेन देन बंद कर देने पर खाता निष्क्रिय हो जाता है एवं यह जमा राशि 10 वर्ष बाद भारतीय रिज़र्व बैंक को चली जाती है . इसी तरह म्यूच्यूअल फण्ड एवं बीमा में निवेश की गयी राशी को भी परिपवक्ता तिथि पर प्राप्त करना जरुरी है . जिस जमा राशी को अभी तक देय तिथि निकल जाने के बावजूद भी प्राप्त नहीं किया गया, इस दावा रहित पुरानी जमा राशि, म्युचुअल फंड, बीमा राशि, को कैसे प्राप्त किया जा सकता, इसकी विस्तृत जानकारी शिविर में दी जाएगी

इस तरह के जागरूकता शिविर सभी राज्यों में लगाये जा रहे है ताकि पुरानी दावा रहित जमा राशी को वापस उसके असली मालिक को या नामित व्यक्ति को या कानूनन उत्तराधिकारियों को वापस की जा सके. अधिक जानकारी हेतु भारतीय रिज़र्व बैंक के उदगम पोर्टल (Udgam Portal) एवं अपनी नजदीकी बैंक शाखा में संपर्क कर सकते है एवं अपनी पुरानी जमा राशी को प्राप्त कर सकते हैं . शिवर के दौरान ग्राहक अपने खाते में पुन के वाई सी एवं नामांकन भी अद्दतन करवा सकते हैं.


Share news