जालंधर ब्रीज: श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डॉ.सुभाष शर्मा ने सोमवार को बंगा और गढ़शंकर में आयोजित राजनैतिक सभाओं में अपनी उपस्तिथि दर्ज करवाई। चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता डॉ.सुभाष शर्मा ने पंजाब में बढ़ते नशे के लिए मान सरकार को घेरा । उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि शराब के शौक़ीन मान की पंजाब में नशे खत्म करने की कभी नियत ही नहीं थी।
उन्होंने कहा राज्य में पहले नशा चोरी छिपे बिकता था परंतु आज भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की कमजोरी से वही नशा गली-गली पहुंच गया है। आज पंजाब का ऐसा कोई शहर और गाँव नहीं बचा है जहाँ नशे के सौदागर न हों और यह लोग सरकार की मदद से ही हमारी युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहे है। दो साल पहले पंजाब के विधानसभा चुनावों में न केवल भगवंत मान बल्कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविन्द केजरीवाल ने राज्य के लोगों को नशा खत्म करने की गारंटी दी थी परंतु गारंटियां देने वालों की आज कोई गारंटी लेने को तैयार नहीं। शर्मा ने नशे के मुद्दे पर कांग्रेस और अकालियों को धोकेबाज़ बोलते हुए कहा कि यह दोनों पार्टीयों के नेताओं ने भी इस मुद्दे पर राजनीति करने के सिवा और कुछ नहीं किया।
वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने देशवासियों को अयोध्या में श्रीराम मंदिर,जम्मू-कश्मीर में धारा 370 खत्म करने, तीन तलाक की बुराई को खत्म करने, गरीबी मिटाने के ऐसे वादे पूरे किए जिन्हें अभी तक भारतीय राजनीति में असंभव माना जा रहा। केंद्र में भाजपा की सरकार के दस सालों का कार्यकाल साक्षी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने असम्भव भी सम्भव कर दिखाया। दुनिया को आंखें दिखाने वाले चीन और आतंकवाद के जरिए भारत को बार-बार परेशान करने वाले पाकिस्तान का समुचित इलाज किया गया।
आज दोनों देश भारत के सामने असहाय से नजर आने लगे हैं। भाजपा पंजाब में नशे को देश के खिलाफ युद्ध की तरह लेगी और इस अभियान को इसी तर्ज पर चलाया जाएगा। भाजपा उम्मीदवार डॉ. सुभाष शर्मा ने लोगों को विश्वास दिलवाया है कि नशे के खिलाफ युद्ध का शंखनाद इसी एतिहासिक और पवित्र भूमि से 4 जून को उनकी जीत के साथ शुरू होगा। उन्होंने नशे के सौदागरों से अपने उलटे दिन गिनने की चेतावनी दी। आज बंगा और गढ़शंकर में आयोजित जनसभाओं में बड़ी गिनती में भाजपा कार्यकर्ता और लोग उपस्थित थे।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया