जालंधर ब्रीज: नगर निगम जालंधर में बीते कई सालों से अवैध कोलोनियों की शिकायतें मिलने संबंधी आज संयुक्त कमिश्नर अमित सरीन द्वारा मीटिंग बुलाई गई जिसमें बिल्डिंग ब्रांच के एमटीपी, एटीपी और इंस्पेक्टरों को मौजूदा समय में आई शिकायतों और पिछले तीन-चार साल से विचाराधीन शिकायतों का जल्द निपटारा करके रिपोर्ट पेश करने के निर्देश जारी किए गए।

इस मीटिंग में एमटीपी मेहरबान सिंह, एटीपी रविंदर कुमार, एटीपी विकास दुआ, एटीपी विनोद, एटीपी राजिंदर शर्मा ,एटीपी वजीर राज ,शिकायत सेल के इंचार्ज सुपरिटेंडेंट नीरज शर्मा और समूह बिल्डिंग ब्रांच के इंस्पेक्टर मौजूद थे।
वहीं दूसरी ओर अमित सरीन संयुक्त कमिश्नर द्वारा आज काला सिंघा रोड सड़क पर इंटरलॉक टाइल का काम का निरीक्षण करने के बाद संबंधित ठेकदार को घटिया क्वालिटी का मटीरियल इस्तेमाल करने को लेकर शो कॉज नोटिस जारी कर ब्लैक लिस्ट करने के लिए लिखा है।


More Stories
वाइल्ड लाइफ सप्ताह के अंतर्गत छतबीड़ जू में बर्ड वॉक आयोजित
दिव्यांग व्यक्तियों का सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पंजाब सरकार की प्राथमिकता; अब तक करीब 255 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर
युद्ध नशेयां विरुद्ध पंजाब को मजबूत, स्वस्थ और खुशहाल बनाने वाली क्रांति का नेतृत्व कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह