
जालंधर ब्रीज: पी.एस.आई.डी.सी. के नव-नियुक्त सीनियर वाइस चेयरमैन विनय महाजन ने आज यहां उद्योग भवन में कैबिनेट मंत्रियों स. साधु सिंह धर्मसोत, सुंदर शाम अरोड़ा, एमएलए स. बलविन्दर सिंह लाडी, स. बरिन्दर सिंह पाहड़ा, एस.एस. बोर्ड के चेयरमैन रमन बहल, के.के. बावा, चेयरमैन पी.एस.आई.डी.सी. और अन्य की उपस्थिति में पद संभाल लिया।
महाजन सुजानपुर नगर कौंसिल के प्रधान रहने के अलावा विधान सभा हलका सुजानपुर से विधान सभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं।
विनय महाजन ने मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह और उद्योग मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा की तरफ से दी गई इस जिम्मेदारी के लिए उनका धन्यवाद करते हुये कहा कि वह पंजाब सरकार की तरफ से प्रगटाए भरोसे को तन-मन और पूरी ईमानदारी से पूरा करने का यत्न करेंगे।
उद्योग मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने आशा अभिव्यक्त की कि विनय महाजन पंजाब राज में औद्योगिक विकास के लिए अपना बनता योगदान डाल कर राज्य को तरक्की की रास्ते पर ले जाएंगे।
इस मौके पर अन्यों के अलावा पंजाब राज्य राजपूत कल्याण बोर्ड के चेयरमैन दविन्दर सिंह दर्शी, वज़ीर सिंह लाली, साहिब सिंह सब्बा, पूर्ण चंद चैहान, राम लुबाए सैनी, बलराम सिंह जमवाल, सुरेश महाजन, कुलबीर सिंह, सुरेश कुमार, राजकुमार सिहौड़ा, कुलजीत सिंह सैनी, सतीश कुमार, भारत भूषण, सुनील कुमार महाजन, भारत भूषण महाजन, रमेश लाल, सुरिन्दर शर्मा, सुरिन्दर वर्मा, बबली महाजन, दर्शन डोगरा, अश्वनी बंटी, विकास महाजन, तोशित महाजन और के.के. शारदा शामिल थे।
More Stories
आय से अधिक संपत्ति के आरोप में नायब तहसीलदार वरिंदरपाल सिंह धूत विजीलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार
दिल्ली-हरियाणा के सीएम के दौरे से माहौल हुआ और मजबूत: जीवन गुप्ता की जीत को लेकर जनता का मन पक्का – एन. के. वर्मा
ईरान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रधानमंत्री अपना प्रभाव-प्रताप उपयोग करें- संत सीचेवाल