जालंधर ब्रीज: समाज सेवी संस्था नई उड़ान वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) के सदस्यों द्वारा अपने 49वे प्रोजेक्ट के अंतर्गत जिला प्रशासन के सहयोग से श्रीराम हाल, मास्टर तारा सिंह नगर, जालंधर मे सातवाँ फ्री वैक्सीनेशन कैंप लगवाया गया।
प्रोजैक्ट औरगेनाजर रमन गुप्ता, योगेश गुप्ता ओर नमित जैन ने बताया कि आज के इस फ्री वैक्सीनेशन कैंप में सिविल हॉस्पिटल से आई हुई टीम ने 18 से 44 वर्ष आयु के 200 लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज लगाई।

हेमंत थापर ने जिला प्रशासन व सिविल हॉस्पिटल की टीम का धन्यवाद करते हुए कहा हमारी सोसाइटी इस टीकाकरण अभियान को आगे भी जारी रखेगी जिससे लोगों को ज्यादा से ज्यादा इसका फायदा मिल सके।
इस अवसर पर राजन गुप्ता, हेमंत थापर, योगेश कुमार, संदीप अरोड़ा, अंशुल गुप्ता, रमन मल्होत्रा, शैलेंद्र टंडन, संजीव भोला आदि उपस्थित हुए।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित