जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार ने पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) के चेयरमैन की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन भेजने की अंतिम तारीख़ 8 जुलाई 2021 निर्धारित की गई है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए एक प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब सरकार ने प्रसिद्ध शख्सियतों जोकि बेमिसाल इमानदारी, उच्च सामर्थ्य और प्रशासनिक अनुभव रखते हों, से आवेदनपत्र आमंत्रित किए हैं। मुख्य सचिव पंजाब के नेतृत्व वाली खोज समिति द्वारा शॉर्टलिस्ट किये गए नामों पर मुख्यमंत्री पंजाब की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति द्वारा विचार किया जायेगा।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित