जालंधर ब्रीज: कोविड -19 महामारी के चलते पैदा हुए हालात में हो रहे सुधार से कोरोना काल में जारी पाबंदियों में प्रशासन की तरफ से धीरे-धीरे कुछ छूट दी जा रही है, जिसके चलते अब सेवा केन्द्रों का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कर दिया गया है।
इस सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बताया कि इसके साथ ही अब सेवा केंद्र की तरफ से शनिवार को भी नागरिकों को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
उन्होनें आगे बताया कि नागरिकों के लिए आनलाइन और आफलाईन ढंग से मुलाकात का समय लेने की सुविधा जारी रहेगी। उन्होनें बताया कि कुछ काउन्टर आगामी मंजूरी ले कर आने वालों के लिए आरक्षित रखे गए है, जिससे आगामी मंजूरी की व्यवस्था भी साथ ही चलती रहे।
ज़िक्रयोग्य है कि कोविड -19 के मामलों में वृद्धि के चलते सेवा केन्द्रों में सेवाएं प्राप्त करने के लिए आने वाले लोगों और स्टाफ की स्वास्थ्य सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए ज़िला प्रशासन की तरफ से मई महीनें की शुरुआत में सेवा केन्द्रों के समय में बदलाव करते हुए सेवा केन्द्रों के खुलने का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया था।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित