जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार द्वारा माइनिंग की गतिविधियों से सम्बन्धित शिकायतों की निगरानी और निवारण करने के लिए एक ऐंडरॉयड ऐप तैयार की गई है। यह ऐंडरॉयड ऐप गलत शिकायतों को घटाने के लिए भी मददगार होगी।
इस संबंधी जानकारी देते हुए रूपनगर की डिप्टी कमिश्नर सोनाली गिरी ने बताया कि इस ऐप में सभी डिप्टी कमिश्नर, सभी सीनियर सुपरीटेंडैंट ऑफ पुलिस और सभी कार्यकारी इंजीनियर-कम-जि़ला माइनिंग अधिकारी समेत माइनिंग डायरैक्टर प्रशासनिक, प्रमुख के तौर पर शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर ”पंजाबमाईन्ज़” के नाम से उपलब्ध है और सभी ऐंडरॉयड उपभोक्ता इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं और किसी भी गैर-कानूनी माइनिंग गतिविधि की सूरत में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।
शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के समय शिकायतकर्ता की जीयोग्राफीकल स्थिति इस ऐप के द्वारा ढूँढ ली जाएगी और यह शिकायत सीधे तौर पर सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नर, सीनियर सुपरीटेंडैंट ऑफ पुलिस और कार्यकारी इंजीनियर-कम-जि़ला माइनिंग को अगली कार्यवाही के लिए भेजी जाएगी।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि यह ऐप अभी ट्रायल मोड पर चलाई जा रही है और जल्द ही इसको औपचारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

More Stories
तेल विपणन कंपनियों ने हरियाणा में पेट्रोलियम उत्पादों और एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति का आश्वासन दिया
जनगणना 2027: हरियाणा में 16 अप्रैल, 2026 से स्व-गणना शुरू होगी
विजिलेंस ब्यूरो ने सीड सर्टिफिकेशन अधिकारी को 50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू