जालंधर ब्रीज: कोविड-19 महामारी के दौरान पंजाब की जेलों को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से ‘राज विद्या केंद्र’ द्वारा राज्य के कैदियों और विभिन्न जेलों में तैनात स्टाफ के लिए कोविड से बचाव की वस्तुएँ दान की गई हैं।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एन.जी.ओ. ने आज ए.डी.जी.पी. (जेलें) प्रवीन कुमार सिन्हा की मौजूदगी में 5000 मास्क, 500 एन-95 मास्क, 50 पी.पी.ई. किट्स, 300 जोड़ी दस्ताने, 200 फेस शील्ड्स और 100 लीटर सैनेटाइजऱ दान किए।
जि़क्रयोग्य है कि ‘राज विद्या केंद्र’ एक ग़ैर-लाभकारी संगठन है, जिसने मानवता के कल्याण के लिए विश्व भर में अनेकों प्रोग्राम चलाए हैं, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य की मज़बूती के साथ-साथ आपदा प्रबंधन में सहायता शामिल है। इसके अलावा प्रेमसागर फाउंडेशन भी ‘राज विद्या केंद्र’ द्वारा किए जा रहे कार्यों में सहायता दे रही है।
इस मौके पर ए.डी.जी.पी. सिन्हा ने कोविड से बचाव की वस्तुएँ दान करने के लिए संगठन का धन्यवाद किया और विश्व भर में इस संस्था द्वारा दी जा रही सेवाओं की भी सराहना की।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित