February 27, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड, पंजाब द्वारा वार्डर के 815 और 32 मेट्रन के पद भरने के लिए विज्ञापन जारी- रमन बहल

Share news

जालंधर ब्रीज: मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार की घर-घर रोजगार की नीति के अंतर्गत अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड, पंजाब द्वारा जेल विभाग में वार्डर के 815 और 32 मेट्रन के पद भरने के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। यह जानकारी अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के चेयरमैन रमन बहल ने आज यहाँ पत्रकारों के साथ बात करते हुये दी।


अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड, पंजाब के चेयरमैन बहल ने बताया कि इन पदों के लिए तारीख 10 मई से 31 मई, 2021 तक आवेदन किया जा सकता है।


इन सभी भर्तियों के लिए माननीय मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार की निष्पक्षता, पारदर्शिता की नीति पर पहरा देते हुए बोर्ड की तरफ से भर्ती में आधुनिक तकनीक जैसे जैमर, बायोमैट्रीक, वीडीओग्राफी आदि की मदद से परीक्षाओं को पारदर्शिता से सम्पूर्ण किया जायेगा और भर्ती केवल मेरिट के आधार पर ही की जायेगी।


Share news