February 27, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख चौधरी अजीत सिंह के देहांत पर दुख व्यक्त

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने वीरवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख चौधरी अजीत सिंह के देहांत पर गहरा व्यक्त किया है। अजीत सिंह जो 82 वर्षों के थे, का आज प्रात:काल गुरूग्राम के एक प्राईवेट अस्पताल में कोविड-19 के कारण देहांत हो गया।


अपने शौक संदेश में मुख्यमंत्री ने चौधरी अजीत सिंह को किसानों के मसीहा बताया जिन्होंने अपनी सारी उम्र किसानी के लिए बढ़-चढ़ कर काम किया।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा, ”किसानी के कल्याण के लिए उनकी तरफ से डाले अथाह योगदान के कारण उनको सदा याद किया जाता रहेगा।” मुख्यमंत्री ने कहा कि अजीत सिंह के देहांत से राष्ट्रीय राजनीति में एक शून्यता पैदा हो गयी है और इसकी भरपाई करना मुश्किल है।


अजीत सिंह के पारिवारिक सदस्यों, रिश्तेदार, स्नेहियों और दोस्तों के साथ दुख सांझा करते हुये मुख्यमंत्री ने सभी को ईश्वरीय आदेश मानने का हौंसला प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की आत्मिक शान्ति के लिए ईश्वर के आगे अरदास की।


Share news