जालंधर ब्रीज: कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने आज मकसूदां सब्ज़ी मंडी में आने वाले लोगों के रोज़ाना की कोविड सैंपल लेने के आदेश दिए हैं। प्रशासन की तरफ से मंडी के प्रवेश और निकास (बाहर जाने पर अंदर आने वाले) स्थानों पर 2 सैंपलिंग टीमें तैनात की हैं, जहाँ लोगों की स्क्रीनिंग की जायेगी।
इस बारे में और ज्यादा जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य मंडी में दाख़िल होने वाले हर व्यक्ति की जांच और वायरस को काबू में रखना सुनिश्चित करना है।
उन्होनें बताया कि मंडी में विक्रेता, खरीददार, कमिश्न एजेंट और परचून विक्रेता सहित लोग रोज़ाना इकठ्ठा होते हैं और यह फल और सब्ज़ी विक्रेता अलग -अलग इलाकों में जाते हैं और अपनी, चीजें बेचने के लिए लोगों के साथ संबंध कायम करते हैं, इस लिए इन की टेस्टिंग बहुत ज़रूरी है। डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि मंडी में कोविड सैंपलिंग रोज़ाना सुबह 5 बजे से प्रातःकाल 11 बजे तक की जायेगी।

More Stories
तेल विपणन कंपनियों ने हरियाणा में पेट्रोलियम उत्पादों और एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति का आश्वासन दिया
जनगणना 2027: हरियाणा में 16 अप्रैल, 2026 से स्व-गणना शुरू होगी
विजिलेंस ब्यूरो ने सीड सर्टिफिकेशन अधिकारी को 50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू