जालंधर ब्रीज:( रवि ) आज एन.आर.एच.एम कर्मचारी यूनियन,पंजाब के होशियारपुर जिला प्रधान तरविन्दर की अध्यक्षता में यूनियन द्वारा अपनी मांगों सम्बन्धी मांग पत्र केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मन्त्री सोमप्रकाश को मांग पत्र उनके होशियारपुर कार्यालय में दिया।

उन्होने कहा कि लंबे समय से उनके लगभग 10,000 कर्मचारियों को पक्का करने संबंधी पंजाब सरकार से संघर्ष चल रहा है।सुप्रीम कोर्ट द्वारा बराबर काम, बराबर तनख्वाह संबंधी निर्देश की पालना न कर पंजाब सरकार द्वारा उन के साथ भेद भाव किया जा रहा है।कोरोना काल में उनके द्वारा कठिन परिस्थितियो में सेवा दी जा रही है। उनके अनेक साथी कोरोना से संक्रमित भी हुए हैं। हरियाणा आदि पड़ोसी राज्यों में उनके साथ भर्ती हुए कर्मचारी पक्का हो चुके हैं।उन्होने केंद्रीय मन्त्री से अपने साथ हो रहे भेदभाव को पंजाब सरकार से बात कर दूर करवाने की प्रार्थना की।


More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित