जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार ने श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 400वें जन्म दिवस के सम्बन्ध में 1 मई, 2021 को छुट्टी का ऐलान किया है।एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 400वें जन्म दिवस को मुख्य रखते हुए 1 मई, 2021 दिन शनिवार को पंजाब राज्य के सभी सरकारी दफ़्तरों, बोर्डों, कार्पोरेशनों और शैक्षणिक संस्थानों में गज़टिड छुट्टी का ऐलान किया गया है। इस सम्बन्धी अधिसूचना जारी कर दी गई है।प्रवक्ता के अनुसार यह छुट्टी नैगोशीएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट-1881 की धारा 25 के अंतर्गत भी होगी।

More Stories
पीएसपीसीएल प्रबंधन को आगामी निदेशक मंडल की बैठक में यूनियनों की जायज मांगों के निपटारे में तेजी लाने की हिदायत: हरपाल सिंह चीमा
जालंधर में नशा मुक्त पंजाब यात्रा का भव्य समापन, अमित शाह से मिले एडवोकेट एन.के. वर्मा
अमृतसर में नशीले पदार्थ और हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े पांच व्यक्ति 13 पिस्तौल और 3.267 किलोग्राम हेरोइन समेत काबू