जालंधर ब्रीज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामनवमी के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं और यह कामना की है कि सब पर भगवान राम की कृपा बनी रहे।
मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के संदेशों के अनुरूप हम सभी को मर्यादा बनाए रखनी चाहिए कहा और कोरोना से सुरक्षा के लिए बचाव के सभी उपाय अपनाने चाहिए। उन्होंने ने ‘दवाई भी कड़ाई भी’ का भी स्मरण कराया।
रामनवमी की मंगलकामनाएं। देशवासियों पर भगवान श्रीराम की असीम अनुकंपा सदा बनी रहे। जय श्रीराम!
आज रामनवमी है और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का हम सभी को यही संदेश है कि मर्यादाओं का पालन करें।
कोरोना के इस संकट काल में, कोरोना से बचने के जो भी उपाय हैं, कृपया करके उनका पालन कीजिए।
‘दवाई भी, कड़ाई भी’ के मंत्र को याद रखिए।

More Stories
रेलवे ट्रैक पर आईईडी विस्फोट की कोशिश का मामला: मृतक के भाई के किये खुलासे के आधार पर आतंकी हार्डवेयर का बड़ा जखीरा बरामद, जिसमें आरपीजी, आरडीएक्स और पिस्तौल शामिल
पंजाब ने सीमा पार से चल रही आपराधिक सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए सुरक्षा की दूसरी कतार को किया मजबूत
स्व-गणना का अंतिम दिन 30 अप्रैल को,हरियाणा में वास्तविक आवास सूचीकरण व जनगणना अभियान 1 मई से होगा शुरू