मुख्य इंजीनियर जैन इन्दर दानिया (उतरी जोन )जालंधर टिका लगवाते हुए
जालंधर ब्रीज:(रवि ) आज पंजाब राज पावर कारपोरेशन लिमिटेड और पंजाब राज ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड शक्ति सदन जालंधर में कोरोना (कोविड-19) के बचाव को लेकर टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर कोविड-19 टीकाकरण को उत्साहित करने के लिए मुख्य इंजीनियर जैन इन्दर दानिया (उतरी जोन )जालंधर और उनकी पत्नी सोनिका दानिया ,उप मुख्य इंजीनियर हरजिंदर सिंह बांसल हल्का जालंधर की तरफ से सब से पहले टिका लगा कर टीकाकरण कैंप की शुरुवात की गयी ।

शक्ति सदन जालंधर में तैनात 100 से ज्यादा अधिकारीयों और कर्मचारियों द्वारा मौके पर टिका लगवाया गया। गौरतलब है की कुछ दिन पहले ही जालंधर हल्का की वेस्ट डिवीज़न मकसूदां और ईस्ट डिवीज़न पठानकोट चौंक में कैंप का आयोजन किया गया था जिसमे 176 से ज्यादा अधिकारीयों और कर्मचारियों ने टिका लगवाया। मुख्य इंजीनियर जैन इन्दर दानिया द्वारा लोगों से अपील की गई कि वह अपनी और अपने पारिवारिक सदस्यों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए टीकाकरण के लिए आगे आएं।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित