जालंधर ब्रीज: (रवि) जालन्धर के शास्त्री नगर मार्किट से शुरू हुआ ‘वॉक विद श्रीराम’ मार्च .कोशिश चैरिटेबल सोसाइटी और इस्कॉन ने मिल कर निकाला शहर के बाज़ारों से मार्च ।इस मार्च में मेयर और दूसरे मोहतबर लोगों ने हिस्सा लिया ।इस मौके पर लोगों को श्रीराम चंद्र जी की शिक्षाओं के बारे में जानकारी दी गई ।
श्रीराम जी की शिक्षाओं को बताने और सामाजिक बुराइयों से दूर रह कर प्रेम और आपसी सद्भावना जगाने के मकसद से जालन्धर में वॉक विद श्रीराम मार्च निकाला गया ।इसका आयोजन कोशिश चैरिटेबल सोसाइटी और इस्कॉन वालों ने किया ।पुलिस के डीसीपी नरेश डोगरा, मेयर और दूसरी अज़ीम शख्सियतों ने इसमें हिस्सा लिया।ये मार्च शास्त्री नगर मार्किट से शुरू करके शहर भर में निकाला गया ।
इस मौके पर कोशिश चैरिटेबल सोसाइटी के डॉ मुकेश गुप्ता ने कहा कि उनका मकसद ये संदेश देना है कि भगवान श्रीराम सबके है और समाज को आपस में मिल जुल कर आगे बढ़ना चाहिए ।नैतिक। मा बाप का आदर, आपसी सद्भावना आदि मूल्य हम भूलते जा रहे हैं और इन्हें मन में रख कर हम आपसी भाईचारा कायम रख सकते हैं।
मेयर राजा ने कहा कि कोशिश सोसाइटी की अच्छी कोशिश है और सबको श्रीराम के पद चिन्हों पर चलना चहोये और उनके उपदेशों का पालन करना चाहिए ।हम सब को समाज के साथ मिलजुल कर चलना चाहिये ।

डॉ आशुतोष गुप्ता ने बताया कि हम तीन फ्री स्कूल चला रहे हैं जिसमें मुफ्त शिक्षा ,किताबें और ड्रेस देते हैं ।बच्चों को खाना भी दिया जाता है ।वॉक विद श्रीराम में शहर वासियों ने हज़ारों की संख्या में हिस्सा लिया ।

More Stories
सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी वाले कार्टेलों से संबंधित पांच व्यक्ति 7 किलो हेरोइन समेत अमृतसर से गिरफ्तार
फगवाड़ा के साथ लगते इन इलाकों में बुधवार रहेगी बिजली बंद
डी.सी. जालंधर वरजीत वालिया बने सुरजीत हॉकी सोसायटी के 22वें अध्यक्ष