जालंधर ब्रीज: पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के सम्बन्ध में स्कूलों में निबंध, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताएं करवाने के लिए निर्देश जारी किए हैं। अगले साल 15 अगस्त 2022 को मनाए जा रहे 75वें स्वतंत्रता दिवस से 75 हफ्ते पहले ‘आज़ादी का अमरुत महोत्सव’ के नाम से देश भर में शुरू हो रहे समागमों के संदर्भ में स्कूल शिक्षा विभाग ने यह निर्देश जारी किए हैं।
स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार जि़ला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों को इस सम्बन्ध में पत्र जारी कर दिया गया है। स्कूल प्रमुखों को स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित घटनाओं और देशभक्तों के योगदान के सम्बन्ध में निबंध, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित करवाने के लिए कहा गया है।
यह प्रतियोगिताएं स्कूलों की समय-सारणी के अनुसार संबंधित कक्षाओं के पीडियड के दौरान करवाए जाएंगे। प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को स्कूल स्तर पर सम्मानित करने के लिए भी कहा गया है। इन प्रतियोगिताओं में नॉन-बोर्ड कक्षाएं जैसे कि छठी, सातवीं, नौवीं और ग्यारहवीं को पूरी तरह शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं। सुबह की सभा के दौरान स्वतंत्रता संग्राम की घटनाओं के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए भी कहा गया है।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित