जालंधर ब्रीज:पंजाब के लोग उन शहीदों के बलिदानों को हमेशा याद रखेंगे जिन्होंने राज्य में आतंकवाद के काले दिनों के दौरान अपनी जानें कुर्बान की। ”इन विचारों का प्रगटावा आज यहाँ खन्ना से विधायक श्री गुरकीरत सिंह कोटली ने गाँव टोलेमाजरा में ‘फ्लैग ऑफ यूनिटी’ लहराने के मौके पर किया जो कि नरपिन्दर पाल सिंह प्रिंस की याद को समर्पित है जो गर्मख्याली तत्वों के खि़लाफ़ लड़ते हुए 11.03.1992 को शहीद हो गए थे। यह झंडा 100 फुट लंबा है और इसका आकार 30&20 फुट है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए श्री कोटली ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के लोगों द्वारा दिए गए बलिदानों के स्वरूप ही आज राज्य में शान्ति का माहौल है, जिन्होंने कट्टरपंथी रूझानों का डटकर विरोध किया। उन्होंने यह भी कहा कि आज की पीढ़ी की जि़म्मेदारी बनती है कि वह शहीदों की विरासत को संभाल कर रखें।उन्होंने आगे बताया कि पंजाब में आतंकवाद के दिनों के दौरान अपनी जानें कुर्बान करने वाले शहीदों के नाम यादगारी स्मारक पर लिखे जाएंगे।इस मौके पर उपस्थित अन्य आदरणियों में पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री तेज प्रकाश सिंह कोटली, शहीद नरपिन्दर पाल सिंह प्रिंस के परिवारिक सदस्य, तोलेमाजरा के पूर्व सरपंच श्री परमिन्दर सिंह सोना, एम.सी. खरड़ के पूर्व प्रधान पंडित ओम प्रकाश, त्रिपड़ी के सरपंच कुलवंत सिंह शामिल थे।

More Stories
आम आदमी क्लीनिक संयुक्त मोर्चा पंजाब,25 नवंबर 2026 को संगरूर में रोष प्रदर्शन और भूख हड़ताल
ए.पी.जे. स्कूल, महावीर मार्ग, जालंधर में वार्षिक उत्सव ‘परवाज़’ – द जर्नी बिगिन्स’ का भव्य आयोजन
बीआईएस द्वारा जालंधर में IS 15658:2021 – कंक्रीट पेविंग ब्लॉक्स पर दो दिवसीय कैप्सूल कोर्स का आयोजन