जालंधर ब्रीज:पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अरुणा चौधरी ने आज विधानसभा में बताया कि सरकार द्वारा बुढ़ापा, विधवा और दिव्यांग स्कीम के अधीन मिलने वाली पैंशनों की राशि 750 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए प्रति महीना करने के प्रस्ताव पर सरकार विचार कर रही है।सदन में बजट सैशन के दौरान विधायक श्री पवन कुमार टीनू और विधायक बलदेव सिंह खैहरा के सवाल का जवाब देते हुए श्रीमती चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा बुढ़ापा, विधवा और दिव्यांग स्कीम के अधीन जुलाई 2017 से पैंशन राशि की दर 500 रुपए से बढ़ाकर 750 रुपए प्रति लाभपात्री प्रति महीना की गई थी। उन्होंने कहा कि पैंशन की दर 750 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए प्रति महीना करने का प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन है।मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था कि बुढ़ापा, विधवा और दिव्यांग स्कीम के अधीन पैंशन 1500 प्रति लाभपात्री प्रति महीना करने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल-भाजपा की सरकार ने 9 साल पैंशन राशि 250 रुपए रखी और आखिऱी चुनावी वर्ष के दौरान इसको 500 रुपए किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के तुरंत बाद इसको बढ़ाकर 750 रुपए किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपना हर वादा पूरा करने के लिए वचनबद्ध है।

More Stories
सीबीआई ने पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी और 5 अन्य के खिलाफ हाई कोर्ट के निर्देश पर FIR दर्ज की
30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए सब-डिविजनल इंजीनियर को विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू
भगवंत मान सरकार ने ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना को बढ़ाया; योजना के तहत 9.40 करोड़ रुपये के जुर्माने के नोटिस जारी, 7.31 करोड़ रुपये की वसूली: हरपाल सिंह चीमा