जालंधर ब्रीज: पंजाब शहरी आवास योजना का आवेदकों को अधिक से अधिक लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से आज स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिन्द्रा ने एक वैब पोर्टल की शुरुआत की। इस बारे जानकारी देते हुए ब्रह्म मोहिन्द्रा ने बताया कि पंजाब सरकार जरूरतमंद लोगों को पंजाब शहरी आवास योजना के अंतर्गत मकानों के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है जिसके लिए इस प्रक्रिया में और पारदर्शिता और तेज़ी लाने के मंतव्य के साथ pmidcprojects.punjab.gov.in/pmay वैब पोर्टल की शुरआत की गई है।
उन्होंने कहा कि यह पोर्टल पंजाबी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। इसके साथ आवेदकों को इस स्कीम का लाभ तुरंत लेने में मदद मिलेगी। स्थानीय निकाय मंत्री ने आगे बताया कि अब तक पंजाब सरकार ने इस योजना के अंतर्गत 96,383 घरों की मंजूरी दी गई है, जिनमें से 28,466 घर बन चुके हैं और बाकी रहते घरों का निर्माण कार्य चल रहा है।
उन्होंने कहा कि दूसरे पड़ाव में 1.5 लाख मकानों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस मौके पर सचिव स्थानीय निकाय अजोय कुमार सिन्हा, डायरैक्टर स्थानीय निकाय भूपिन्दर सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
पीआईबी जयपुर द्वारा पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने कपूरथला में साइंस सिटी का दौरा किया
पीएसपीसीएल की ज़मीन से लेकर लैंड पूलिंग तक: बाजवा ने कहा न्यायपालिका पंजाब को आप के फैसलों से बचा रही
मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में एलुमनी ने शुरू किया वृक्षारोपण अभियान, ग्रीन कैंपस की ओर बड़ा कदम