जालंधर ब्रीज: पंजाब के उच्च शिक्षा और भाषा संबंधी मंत्री स. तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा ने पंजाबी यूनिवर्सिटी के पूर्व उप-कुलपति डा. जोगिन्द्र सिंह पुआर के देहांत पर गहरे दुख व्यक्त किया है। डा. पुआर एक प्रसिद्ध शिक्षा शास्त्रीय और सफल प्रशासक थे जिन्होंने 1993 से 1999 तक पंजाबी यूनिवर्सिटी के उप-कुलपति के तौर पर सेवाएं निभाई। वह अपने पीछे पत्नी रतनेश और बेटी मनिन्दर छोड़ गए।
डा. पुआर के देहांत पर गहरा दुख ज़ाहिर करते हुये उच्च शिक्षा और भाषा संबंधी मंत्री ने अकाल पुरुष के आगे दिवंगत को अपने चरणों में स्थान देने और दुख की इस घड़ी में परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का हौंसला प्रदान करने के लिए अरदास की।\
डा. पुआरा पंजाबी भाषा के महान मुदई थे। उन्होंने पंजाबी व्याकरण संबंधी कई किताबें लिखीं। उन्होंने देशसवेक अखबार के संपादक के तौर पर भी सेवाएं निभाई।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित