जालंधर ब्रीज: खाद्य और सिवल सप्लाईज़ मंत्री श्री भारत भूषण आशु ने आज यहाँ कहा कि राज्य में धान की जाली मिलिंग बरदाश्त नहीं की जायेगी।
उन्होंने बताया कि आज मानसा, बठिंडा और मोगा जिलों में की गई छापामारी के दौरान गैरकानूनी तौर पर जमा किया हुआ 11927 बोरियां धान की फ़सल और 6276 चावल की बोरियां बरामद की गई हैं।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये श्री आशु ने बताया कि मानसा जिले में बप्पियाना राइस मिल मानसा से लगभग 4000 बोरियां ( प्रत्येक 50 किलो) चावल बरामद किये गए। मौके पर मिल मालिक इस चावल संबंधी कोई संतुष्टीजनक कागज़ पेश नहीं कर सका। इसी तरह मैस. गणपति राइस मिल गोनियाना में 1927 बोरियां धान की फ़सल सरकारी स्टोरेज से अधिक पाया गया जिस संबंधी मिल मालिक के पास कोई गेट पास या खरीद बिल नहीं था।
उन्होंने बताया कि नारायण राइस मिल मानसा के बंद पड़े प्राईवेट गोदाम में बाहर के राज्यों से आया चावल स्टोर करने की सूचना मिली थी जिस पर इस स्टोर में छापा मारा गया। जब इस स्टोर को खोलने के लिए स्टोर मालिक को कहा गया तो स्टोर मालिक ने यह गोदाम खोला नहीं जिस पर इस गोदाम को सील कर दिया गया।
इसी तरह शिव शक्ति राइस मिल मानसा में भी छापा मारा गया जहाँ से लगभग 616 बोरियां (60 किलो भरती) और 1060 बोरियां ( 30 किलो भरती) चावल बरामद किया गया। इसके अलावा महादेव राइस मिल गोनियाना से लगभग 600 बोरियां ( 50 किलो भरती) चावल बरामद किया गया। मौके पर शैलर मालिक ने बिल पेश किये कि यह चावल उसके द्वारा मैस. बांसल ट्रेडिंग कंपनी बाघा पुराना जि़ला मोगा से खरीदा गया है। इस पर बांसल ट्रेडिंग कंपनी की भी पड़ताल की जा रही है।
खाद्य मंत्री ने कहा राज्य सरकार धान की जाली मिलिंग पर नकेल डालने के लिए पूरी तरह तत्पर है और उन्होंने विभांग के अधिकारियों को हिदायत की कि वह इस सम्बन्धी अपने अधीन आते स्टोरों और मिलों की चौकसी से निगरानी करें।

More Stories
प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ (यूटी) के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की
पंजाब सरकार द्वारा जल्द करवाई जाएगी एन.आर.आई. मिलनी: डॉ. रवजोत सिंह
साल 2026-27 में पंजाब का आबकारी राजस्व 12, 800 करोड़ रुपए तक पहुंचेगा; स्कूलों, अस्पतालों और लोक- समर्थकीय योजनाओं के लिए फंड के साथ जनतक कल्याण को मिलेगा बढावा: हरपाल सिंह चीमा