जालंधर ब्रीज: राखी बंपर -2020 की सफलता के बाद पंजाब राज लॉटरीज़ विभाग की तरफ से ‘माँ लक्ष्मी दीवाली पूजा बंपर -2020’ पेश किया गया है, जो लोगों को 3 करोड़ रुपए का पहला इनाम जीतने का सुनेहरी मौका दे रहा है।
विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि 3 करोड़ रुपए का पहला इनाम दो विजेताओं (प्रति विजेता 1.50 -1.50 करोड़ रुपए) को दिया जायेगा और पहला इनाम आम जनता में बिकी हुयी टिकटों में से ही दिया जायेगा।
प्रवक्ता ने बताया कि दूसरा इनाम पाँच विजेताओं को दिया जायेगा, जिसमें हर विजेता को 10 लाख रुपए मिलेंगे। तीसरा इनाम 2.5 लाख रुपए का होगा और यह 20 विजेताओं (प्रति विजेता 2.5 लाख) को मिलेगा। इसके अलावा दीवाली बंपर में करोड़ों रुपए के और भी कई आकर्षक इनाम हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि दीवाली बंपर का ड्रा 18 नवंबर, 2020 को निकाला जायेगा और एक टिकट की कीमत 250 रूपये है। उन्होंने कहा कि लोगों के समर्थन और उत्साह को देखते हुये लॉटरीज़ विभाग की तरफ से दीवाली बंपर में कई आकर्षक इनाम शामिल किये गए हैं जिससे विजेताओं के त्योहार की खुशियों में और विस्तार किया जा सके।

More Stories
पंजाब की अपनी आईपीएल, 30 अगस्त से 13 सितंबर तक होने वाली शेर-ए-पंजाब ट्वेंटी-20 लीग में खेलेंगे शीर्ष खिलाड़ी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पुलिस कमिश्नर ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान