जालंधर ब्रीज:(रवि) भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने तरुण चुघ को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर उनके निवास स्थान अमृतसर में पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का धन्यवाद किया ।
राकेश राठौर ने कहा कि तरुण चुघ ने पार्टी के काम के प्रति अपने समर्पण वह मेहनत के बल पर राष्ट्रीय टीम में जगह पाई है उन्होंने कहा कि पंजाब प्रदेश के लिए यह बहुत ही बड़े मान की बात है कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने तरुण चुघ को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में महामंत्री बनाकर पूरे पंजाब प्रदेश का नाम रोशन किया है उन्होंने कहा कि यह तरुण चुघ की मेहनत का फल है कि आज उन्हें भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम स्थान मिला है राकेश राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें बूथ स्तर का कार्यकर्ता अपनी मेहनत के बूते पर भाजपा की राष्ट्रीय टीम में जगह बना सकता ह भारतीय जनता पार्टी आज अगर विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनी है उसका यही कारण है कि उसने अपने मेहनती कार्यकर्ता की मेहनत को कभी नजरअंदाज नहीं किया ।
इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सन्नी शर्मा, जिला सचिव मनीष विज, मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

More Stories
पंजाब की अपनी आईपीएल, 30 अगस्त से 13 सितंबर तक होने वाली शेर-ए-पंजाब ट्वेंटी-20 लीग में खेलेंगे शीर्ष खिलाड़ी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पुलिस कमिश्नर ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान