जालंधर ब्रीज:(रवि) रैडक्रास सोसायटी जालंधर के स्वयंसेवकों ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी के दिशा-निर्देशों पर वृद्धआश्रम मकसूदां में रह रहे बुज़ुर्गों की सेवा के लिए पहुंचे।
इस बारे में जानकारी देते हुए रैडक्रास सोसायटी जालंधर के सचिव इन्द्रदेव सिंह मिन्हास ने बताया कि रैडक्रास सोसायटी के स्वयंसेवकों की तरफ से आज जहां वृद्धआश्रम में रह रहे बुज़ुर्गों को फल, साबुन, टुथ-पेस्ट, मास्क और सैनेटाईज़र बाँटे गए हैं, वहीं उनके स्वस्थ रहने के लिए प्रार्थना भी की गई।
उन्होनें बताया कि इस अवसर पर बुज़ुर्गों को कोविड-19 के कारण मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोने और सामाजिक दूरी बना कर रखने के लिए भी जागरूक किया गया। इसके साथ ही वृद्धआश्रम में कीटाणुनाशक दवा का छिड़काव करवाया गया।
उन्होनें बताया कि डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी की अगवाई में बुज़ुर्गों के स्वास्थ्य, ख़ुराक, दवा सहित अन्य ज़रूरतों का पूरा ख़्याल रखा जा रहा है। सोसायटी की तरफ से यहां आर्गेनिक सब्जियाँ की बिजाई की गई है ताकि बुज़ुर्गों को पौष्टिक सब्जियों की ख़ुराक दी जा सकें और उन्हें स्वस्थ्य रखा जा सके। इस अवसर पर रैडक्रास सोसायटी के स्वयंसेवक सोनी, नेकराम, वरदान व अन्य मौजूद थे।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया