जालंधर ब्रीज: राज्य के सभी वाहन मालिकों को ‘बिना किसी देरी’ के एच.एस.आर.पी. (उच्च सुरक्षा रजिस्ट्रेशन प्लेट) लगाने सम्बन्धी अपील करते हुये आज पंजाब के परिवहन मंत्री श्रीमती रजिया सुल्ताना ने कहा कि परिवहन विभाग ने राज्य के लोगों की सुविधा के लिए उच्च सुरक्षा रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेटें लगाने वाले केन्द्रों की संख्या 22 से बढ़ा कर 82 कर दी है और यह प्रक्रिया अगले दो महीनों तक जारी रहेगी।
मंत्री ने कहा कि कोविड -19 के साथ पैदा हुई स्थिति के बावजूद, 5 लाख से अधिक वाहन मालिकों ने उच्च सुरक्षा रजिस्ट्रेशन प्लेटों लगाने के लिए आवेदन दिया है और लगभग 4.25 लाख वाहनों पर उच्च सुरक्षा रजिस्ट्रेशन प्लेटें लगा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि यह ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली और घरों में ही नंबर प्लेटों लगाने की सुविधा के साथ संभव हुआ है।
उन्होंने कहा कि वाहन मालिकों की तरफ से मिले समर्थन को देखते यह सेवा आम लोगों के लिए अगले दो महीनों के लिए जारी रहेगी जिससे बाकी रहते वाहन मालिक भी अपने वाहनों पर उच्च सुरक्षा रजिस्ट्रेशन प्लेटें लगवा सकें। उन्होंने आगे कहा कि वाहनों के मालिक एक विशेष वैबसाईट www.punjabhsrp.in के द्वारा या मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करके नंबर प्लेटों लगाने सम्बन्धी ऑनलाइन समय ले सकते हैं।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया