जालंधर ब्रीज: जिला उद्योग केंद्र में सोमवार को घर-घर रोजगार मुहिम के तहत रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जोकि छठे मैगा जॉब फेयर के तहत चल रहे रोजगार मेलों का हिस्सा था। रोजगार मेले में 351 युवाओं का 14 विभिन्न कंपनियों की तरफ से नौकरियों के लिए चयन किया गया। डिप्टी कमिश्नर जालंधर घनश्याम थोरी ने बताया कि इस रोजगार मेले में 428 बेरोजगार युवाओं ने हिस्सा लिया था, जिनका 14 विभिन्न कंपनियों की तरफ से चयन किया गया। इन कंपनियों में विक्टर फोर्जिंग, लद्धर पेपर मिल, आरजी इंडस्ट्री, हरबालाइफ हेल्थ केयर, एके इंटरनेशनल, जैन संस, फोर्जिंग एंड केमीकल्स, बहल पॉलीमर, ईएमएम सीईई सीईई स्पोर्ट्स, नीविया सिंथेटिक्स इत्यादि शामिल हैं।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इन मेलों के जरिए रोजगार हासिल करने वाले युवा राज्य के आर्थिक-सामाजिक विकास में हिस्सेदार बनेंगे। डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह की अगवाई में पंजाब सरकार की तरफ से आयोजित इस तरह के मेले युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा हैं। उन्होंने बताया कि रोजगार मेलों के दौरान कोरोना वायरस के मद्देनजर सरकार की तरफ से जारी सुरक्षा माणकों का खास ध्यान रखा जा रहा है, जिसके तहत सोशल डिस्टेंसिंग मास्क पहनना और हाथ धोने जैसी सावधानियां बरती जा रही हैं।
इस बीच उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को जिला रोजगार ब्यूरो (डीबीईई) जालंधर में भी कैंप लगाया जाएगा, जिसमें युवाओं के चयन के लिए कई इंडस्ट्रीज व औद्योगिक संस्थाएं शामिल होंगी।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि सितंबर महीने में लगातार इस तरह के रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं तक घर-घर रोजगार मिशन का लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वह डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.पीजीआरकेएएम.कॉम पर भी खुद का पंजीकरण करवाएं और इसके अलावा वह किसी भी जानकारी के लिए 90569-20100 पर संपर्क कर सकते हैं।

More Stories
जालंधर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 1,201 मामले दर्ज किए, सात महीनों में 1,440 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
कनाडा में प्रभावित पंजाबी विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी पंजाब सरकार : डॉ. रवजोत सिंह
राकेश राठौर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने दी बधाई