April 15, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

जालंधर के आम आदमी पार्टी ऑफिस में आप के विधायक जै किशन रोड़ी ओर बलदेव सिंह पहुंचे

Share news

जालंधर ब्रीज:(रवि) सुखबीर बादल है मोदी के एजेंट यह कहना है आम आदमी पार्टी के विधायक जै किशन रोड़ी ने कहा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब में अकाली दल के सुखबीर बादल को अपना एजेंट रखा हुआ है और उनकी एजेंट ने 25 तारीख को 3 घण्टे पंजाब बंद करने का ऐलान किया है ।

उन्होंने कहा है कि शिरोमणि अकाली दल और पंजाब की कांग्रेस सरकार दोनों की मिलीभगत से 25 तारीख को पंजाब बंद करने का महज एक ड्रामा है। उन्होंने कहा की बादल ओर कैप्टेन अमरिंदर सिंह किसानो के साथ खिलवाड़ कर रहे है।

उन्होंने कहा कि पर बरगाड़ी कांड में बादल ने पटियाला में इकट्ठ किया था और वही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बठिंडा में इकट्ठ किया था। खेती ऑर्डिनेंस पर बोलते हुए रोड़ी ने कहा जब 4 महीने पहले किसानों ने बादल के घर के बाहर धरना प्रदर्शन किया था, तब उनको किसान जत्थेबंदियों के सामने झुकना पड़ा।


Share news